Benefits of Eggs for Hair's
Benefits of Eggs for Hair's
क्या आप झड़ते बालों से परेशान हैं? क्या आप भी लंबे, घने और चमकदार बाल चाहते हैं?
क्या आप भी दूसरों की तरह कई शैंपू बदल कर थक चुके हैं?
तो अब वक्त है कुछ घरेलू उपाय आजमाने का।
आपने ‘अंडे का फंडा’ गाना तो सुना ही होगा। प्रोटीन से भरपूर अंडा न सिर्फ सेहत, बल्कि आपके बालों के लिए भी लाभकारी है।
अंडा आसानी से मिलने वाला खाद्य पदार्थ है, जो आपके बालों की समस्या को दूर करने के लिए अच्छा उपाय है।
बालों में अंडा लगाने के फायदे अनेक हैं। यह न सिर्फ आपके बालों को झड़ने से रोकता है, बल्कि बालों को बढ़ने में भी मदद करता है।
इस लेख में हम बालों के लिए अंडे के प्रयोग बता रहे हैं।
बालों में अंडा कैसे लगाएं, उसकी विधि बताने के साथ-साथ बालों में अंडा लगाने के फायदे भी बता रहे हैं।
आप में से कई लोगों के मन में यह सवाल उठता होगा कि बालों में अंडा लगाना सही है या नहीं?
अंडे में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे – प्रोटीन, मिनरल्स व बी कॉम्प्लेक्स विटामिन, जो बालों के लिए जरूरी हैं।
ये पोषक तत्व खासतौर पर बायोटिन और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन बालों को जड़ों से मजबूत कर उन्हें झड़ने से रोकते हैं।
साथ ही नए बालों के विकास में मदद करते हैं और बालों को मोटा व घना बनाते हैं।
इसके अलावा, प्रोटीन आपके बालों को मजबूत करने में मदद करता है, जबकि फैट बालों की बनावट में सुधार लाता है।
इस लिहाज से बालों के लिए अंडा सही है।
1. बालों को बढ़ने में मदद करता है
अंडा प्रोटीन और पोषक तत्वों का एक प्रचुर स्रोत होता है,
जो बालों के लिए भोजन के रूप में काम करता है।
अंडे के पोषक तत्व स्वस्थ बालों के विकास में मदद करते हैं।
साथ ही अंडे के प्रयोग से बाल बढ़ने लगते हैं।
2. बालों का झड़ना कम करता है
आजकल धूल-मिट्टी, प्रदूषण और कई कारणों से बालों का झड़ना आम बात हो गई है।
अगर वक्त रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या बढ़ भी सकती है।
ऐसे में कई बार आप बालों का झड़ना रोकने के लिए तरह-तरह की दवाइयां और अन्य उपाय आजमाते हैं,
जिनसे अक्सर साइड इफेक्ट्स हो सकता है। ऐसे में अगर आप बालों के लिए अंडा इस्तेमाल करेंगे,
तो इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके स्कैल्प को पोषण देंगे और बालों को जड़ों से मजबूत बनाकर उनका झड़ना रोकेंगे।
3. बालों के लचीलेपन को सुधारता है
अंडे की जर्दी ल्यूटिन से भरपूर होती है। अंडे की यह खूबी बालों को हाइड्रेट करने में मदद करती है।
4. बालों का टूटना रुकता है
कई बार बाल बीच से टूटने लगते हैं या दो मुंहे हो जाते हैं।
इस कारण से बालों का बढ़ना तक रूक जाता है।
इस स्थिति में अंडे की जर्दी लाभदायक हो सकती है,
क्योंकि अंडे की जर्दी में मौजूद ल्यूटिन बालों की बनावट में सुधार करते हुए बालों को दो मुंहे होने और टूटने से बचाता है।
5. बालों में चमक
बालों का बड़ा, घना और मजबूत होना ही काफी नहीं होता, बल्कि उनमें चमक होनी भी जरूरी है।
बालों में चमक होने से बाल आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।
इसके लिए आप कई बार ब्यूटी पार्लर या सैलून जाकर तरह-तरह की चीजों पर पैसे खर्च करते हैं,
लेकिन उसका असर बस कुछ दिनों तक ही रहता है। साथ ही बालों की प्राकृतिक चमक खोने लगती है।
ऐसे में बालों में अंडा लगाने से यह समस्या काफी हद तक प्राकृतिक तौर पर सुलझ सकती है।
अंडे की सफेदी में मौजूद प्रोटीन आपके बालों को पोषण और उन्हें स्वस्थ चमक दे सकता है।

Comments
Post a Comment